सरायकेला : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत उषा मोड़ के पास शनिवार देर शाम सुरक्षा बलों की एक बख्तरबंद गाड़ी से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को गम्हरिया सीएचसी ले जाया गया है. घायलों में नवीन यादव और अभिषेक कुमार शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गम्हरिया में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. इसी दौरान एक बख्तरबंद वाहन सर्विस रोड से उषा मोड की ओर जा रहा था. तभी उषा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार बख्तरबंद वाहन की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना घटी. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में कर रही है.




