जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए ऑफिसरों की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए भी अप्रेजल सिस्टम लाने की तैयारी के बीच माहौल गर्मा गया है. इसको लेकर विरोध की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस मामले को लेकर अब कमेटी मेंबर भी मुखर होने लगे है कि इस सिस्टम से कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा. (नीचे भी पढ़े)
दूसरी ओर, टाटा स्टील की ओर से पुणे में आयोजित टीएमटीसी की बैठक में इसके संकेत दे दिये गये थे कि ऐसा ही आने वाले समय में होना तय है. इसको लेकर टीएमटीसी की बैठक में साफ तौर पर एचआरएम के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन में जानकारी दे दी थी. इस दौरान वहां प्रबंधन की बातों को अध्यक्ष, महामंत्री, डिप्टी प्रेसिडेंट से लेकर टूर पर गये सारे 11 पदाधिकारियों ने सुना था. उस दौरान किसी की आवाज नहीं निकली थी. लिहाजा, अब इस मसले को लेकर अब पदाधिकारी कर्मचारियों को बरगलाने में लगे है, लेकिन हकीकत यह है कि सारे 11 पदाधिकारी को इसकी जानकारी है. फिलहाल, इस मुद्दे पर कमेटी मेंबर भी गोलबंद होने लगे है.



