जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित सिदगोड़ा और बारीडीह डिस्पेंसरी को बंद होने को लेकर गलत जानकारी प्रसारित कर दिया गया है. लेकिन इस खबर को गलत करार दिया गया है. यह तय कर दिया गया है कि सिदगोड़ा और बारीडीह डिस्पेंसरी बंद नहीं होगा. इस खबर को एक अखबार ने प्रकाशित किया है. इस खबर के आने के बाद यूनियन के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत अन्य पदाधिकारियों से बातचीत की. इसके आधार पर श्री चौधरी ने टीएमएच के जीएम से बातचीत की. (नीचे भी पढ़े)
बातचीत के दौरान मैनेजमेंट ने साफ तौर पर कहा गया है कि किसी तरह का कोई डिस्पेंसरी बंद होने का फैसला नहीं हुआ है. यूनियन अध्यक्ष ने यह भी इनकार किया है कि किसी तरह का कोई प्रस्ताव मैनेजमेंट की ओर से आया है. सिदगोड़ा और बारीडीह एरिया में चूंकि, सबसे ज्यादा कर्मचारी रहते है, इस कारण इसको बंद नहीं किया जायेगा. इसको और बेहतर बनाने की बातचीत की जा रही है. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने बताया कि सिदगोड़ा और बारीडीह डिस्पेंसरी को बंद नहीं किया जायेगा. इसको लेकर कोई बातचीत भी नहीं हुई है. दोनों ही डिस्पेंसरी को लेकर छापी गयी खबर पूरी तरह गलत है.



