रांची : झारखंड में लगातार अपराध बढ़ रहा है. राजधानी रांची में ऐसी ही बड़ी घटना सामने आयी है. मंगलवार को गोंदा थाना क्षेत्र में एक फ्लावर डेकोरेशन दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया. गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित फ्रेश पेटल नाम की दुकान में एक लाख 67 हजार रुपये लूट लिए गए.(नीचे भी पढ़े)
लूट की वारदात की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई है. बताया जाता है कि अपराधी सीधे दुकान में घुसे और दुकानदार पर पिस्तौल तान दिये. मुंह ढंके अपराधियों ने पिस्तौल की बल पर पूरे पैसे को लूट लिया और आराम से चलते बने.(नीचे भी पढ़े)
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद अपराधियों के बढ़ते मनोबल की चर्चा तेज हो गयी है. राज्य की राजधानी में इस तरह की बढ़ती वारदात ने चिंताएं बढ़ा दी है.



