• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand health minister in Jamshedpur : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने संविदा पर चयनित 187 अभ्यर्थियों को जिला स्तरीय समारोह में सौंपा नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य मंत्री ने जिला के तीन स्वास्थ्य केन्द्रों में लेबर रूम एवं कोल्ड चेन का उद्घाटन तथा पूरे राज्य में हाट-बाजार स्वास्थ्य शिविर अभियान का किया शुभारंभ, कहा – राज्य सरकार रोजगार को लेकर संवेदनशील

April 21, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) में संविदा पर नियुक्त 187 अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र सौंपा गया. जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन विशेष रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती एवं विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. मौके पर नव नियुक्त 130 एएनएम-आरसीएच, 37 स्टाफ नर्स -आरसीएच, 3 जीएनएम-सीएचसी एनसीडी क्लिनिक, 12 फार्मासिस्ट आरबीएसके, 1 सोशल वर्कर, 1 ऑप्थालमेइ असिस्टेंट एवं 3 न्यूट्रिशनल काउंसिलर एमटीसी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला के तीन स्वास्थ्य केन्द्रों यथा लावजोड़ा पीएचसी, पटमदा, घोड़ाबांधा पीएचसी एवं पोटका के आसनबनी पीएचसी में लेबर रूम एवं कोल्ड चेन का उद्घाटन किया. साथ ही पूरे राज्य में हाट-बाजार स्वास्थ्य शिविर अभियान का भी शुभारंभ किया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण के साथ-साथ राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है. इसी के तहत जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है. सरकार राज्य के हर व्यक्ति तक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवायें तथा व्यवस्था पूरे देश में सबसे बेहतर हो, इस दिशा में काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होने कहा कि जिस राज्य का शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो जाए उस राज्य को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. स्वास्थ्य मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए नयनियुक्त कर्मियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वह्न करें तथा सेवा भाव से कार्य करें. उन्होने राज्य के सभी चिकित्सा कर्मी को निर्देश दिया कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, अनुशासन के साथ कार्य करें। राज्य सरकार स्वास्थ्य कर्मी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, निर्भिक होकर अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य करें. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने भी राज्य में रिक्त पदों पर बहाली को लेकर सरकार का संकल्प दोहराया. साथ ही कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है. जिला स्तर पर चौकीदार नियुक्ति हो या संविदा पर पारामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के अलावा शिक्षा विभाग के माध्यम से जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा तथा सामान्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा में बहुत लगन से कार्य करने की आवश्कता है, जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वह्न करें. विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती ने घाटशिला अनुमंडल में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सेंटर तथा गुड़ांबांदा प्रखंड में स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना कराने को लेकर अपने विचार रखे. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी समय पर आएं, मरीजों को उचित परामर्श दें. विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए शहर आना पड़ता है. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग रखी. साथ ही नवनियुक्त चिकित्सा कर्मियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur shivam shilp kala : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल पर शिवम शिल्प कला केंद्र ने 40 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि का किया वितरण, विधायक सरयू राय ने महिलाओं के कार्य को सराहा
खबर

November 5, 2026
jharkhand godda murder-गोड्डा में 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, घर से करीब 500 मीटर दूर मिला सिर, आरोपी फरार, देखिए video
खबर

jharkhand godda murder-गोड्डा में 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, घर से करीब 500 मीटर दूर मिला सिर, आरोपी फरार, देखिए video

November 5, 2026
Baharagora mla in kerala : पद्मनाभस्वामी मंदिर में विधायक समीर मोहंती ने किए दर्शन, क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना
खबर

Baharagora mla in kerala : पद्मनाभस्वामी मंदिर में विधायक समीर मोहंती ने किए दर्शन, क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना

November 5, 2026
Next Post

Jamshedpur youth arrested with pistol : सुंदरनगर में देसी कट्टे के बल पर शराब पीने के पैसे मांगनेवाला गिरफ्तार, युवक के पास से देसी कट्टा व चार गोलियां बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Pope francis passes away :  पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन, डबल निमोनिया से जूझ रहे थे, 14 दिन के शोक के बाद शुरू होगी नये पोप के चयन की प्रक्रिया

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर में अनाबद्ध निधि, एमपी-एमएलए फंड, डीएमएफटी, सीएसआर, पर्यटन एवं तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक, लंबित विकास योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 5, 2026

मेष राशिआप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के...

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई...

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है....

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची में झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग एवं...

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में...

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि राज्य में सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग एवं निस्तारण की...

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) के तत्वावधान में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सरजमदा के गदड़ा शहीद मैदान में आज भाजपा की महिला नेता लक्ष्मी सिंह...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News