जमशेदपुर : टाटा स्टील को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के क्लाइमेट एक्शन प्रोग्राम 2.0 रेजिलेंट अवार्ड दिया गया. लगातार तीसरी बार कंपनी को एनर्जी, माइनिंग व हेवी मैनुफैक्चरिंग कैटेगोरी में यह सम्मान दिया या है. क्लाइमेड एक्शन प्रोग्राम 2.0 सीआइआइ की ओर से सस्टेनेबल डेवलपमेंट में एक्सीलेंस लाने की दिशा में उठाया गया कदम है. ऐसी कंपनियों को इसके जरिये पुरस्कृत करने और उनको गे ले जाने के लिए सीआइआइ की ओर से कार्यकिये जा हे है. क्लाइमेट मैच्यूरिटी मॉडल के जरिये बिजनेस एक्सीलेंस को हासिल करने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी राजीव मंगल ने कहा कि क्लाइमेट को लेकर जो भी कदम उठाये जाते है, वह जिम्मेदार कंपनी का पहला दायित्व होता है. इसके जरिये आपको बेहतर वातावरण बनाने का एक मौका मिलता है. लगातार तीन साल तक यह सम्मान पाना हमारे लिए काफी गर्व की बात है. टाटा स्टील को ऐसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिले है. कंपनी आगे भी इस दिशा में और काम करेगा. टाटा स्टील वर्ष 2045 तक नेट जीरो एमीशन के लक्ष्य के तहत काम कर रही है.




