जादूगोड़ा : यूसिल अस्पताल के कर्मचारी बाबूलाल बेहरा को सेवा निवृत्ति पर गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई. उनकी विदाई के लिए आयोजित समारोह की शुरुआत महिला अस्पताल कर्मी रश्मिता घोष के भजन के साथ हुई जिसके बाद उन्हे भागवद्गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एमके रजक, डॉ देवाशीष भट्टाचार्जी, डॉ एसडीएन शर्मा, डॉ रंजना कुमारी, एस कुजूर आदि ने कंपनी में 39 साल 10 दिन के योगदान को सबसे बड़ी सर्विस बताते हुए कहा कि इतनी लंबी सर्विस का अवसर सभी की नसीब नहीं होता. उन्होंने सेवा भाव से अस्पताल को अपनी सेवाएं दीं. यह सभी लोगों के लिए गर्व की बात है. यहां बताते चलें कि सेवानिवृत्त बाबूलाल बेहरा ने वर्ष 1986 में कम्पनी में योगदान किया था. इस मौके पर डॉ सासिल कंडुलना, एमए अंसारी, एमएस कुजूर आदि समेत सभी अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे.




