गालूडीह : नेशनल हाइवे पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसके तहत एमवीआइ ने चौपहिया वाहनों की जांच की, जिसमें बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया. इसी क्रम में एमवीआइ ने हाइवे पर कंटेनर (संख्या एच आर 45 सी 3596) को पकड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार चालक विभागीय कर्मचारियों को सामान से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके कारण वाहन को जब्त कर गालूडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.




