• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand jdu meeting : जदयू का मजदूर सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, खीरू महतो ने कहा – एक वक्त आएगा, जब मजदूर नहीं मिलेंगे, सरयू ने कहा – अब ठेकेदार ही मजदूरों के भाग्य विधाता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि देश में असंगठित मजदूरों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है. इनमें ठेका मजदूर भी शामिल हैं. अब तो ऐसा समय आ गया है कि ठेकेदार ही मजदूरों के भाग्य विधाता बन गये हैं. मजदूरों को अब उनकी सेवा के बदले में सुरक्षा नहीं मिलती. उदारीकरण के बाद से ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या बढ़ रही है जबकि संगठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या निरंतर कम होती चली गई है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित मजदूर सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता समेमलन में बतौर विशिष्ट अतिथि उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार का रवैय़ा मजदूरों को लेकर बेहद खराब है. वे उनके बारे में सहृदयतापूर्ण तरीके से नहीं सोचते. मजदूरों की सुनी नहीं जाती. श्री राय ने कहा कि जिन समस्याओं को कोई मजदूर यूनियन नहीं उठाता, उन समस्याओं को हमें उठाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

न सिर्फ उठाना चाहिए वरन उनके लिए जोरदार संघर्ष भी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब मजदूरों की परिभाषा भी बदल रही है. स्किल डेवलपमेंट भी अब मजदूरी की श्रेणी में है तो बौद्धिकता विकास भी अब मजदूरी की श्रेणी में आ गया है. सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर के फैक्ट्री मालिक थानों के खिलाफ नहीं जाते. एक तरीके से इनकी नैतिकता का पतन हो चुका है. कई कंपनियां ऐसी हैं, जिन्हें मुनाफे में कमी होती है तो वो उत्पादन ही बंद कर देती है. वहां कार्यरत मजदूरों के प्रति न तो उनकी कोई जिम्मेदारी समझ में आती है और न ही इंसानियत. आज के दौर में बहुत सी कंपनियां हैं, जो स्वयं मजदूर यूनियन का गठन करने लगी हैं. जब यूनियन कंपनी की गलत नीतियों के खिलाफ बोलने लगती है तब उनकी मान्यता को रद्द करवा दिया जाता है. संगठित मजदूरों को पीएफ, ईएसआई सहित अन्य लाभ मिलता है परंतु असंगठित मजदूरों को किसी भी तरह की सामाजिक सुरक्षा नही मिलती है. (नीचे भी पढ़ें)

हम सब को राजनीतिक दल के नाते प्रयास करना चाहिए की जो श्रम अधिनियम मजदूरों के खिलाफ हैं, उसे बदलवाने का प्रयास करें. कार्यक्रम में पधारे राज्यसभा के सदस्य और जनता दल (यूनाइटेड) के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा है कि असंगठित मजदूरों की देश में स्थिति बेहद खराब है. इनकी मजदूरी भी एकसमान नहीं है. आउटसोर्सिंग कंपनियों की भरमार के कारण इन मजदूरों की मजदूरी असमान हो गई है. अब वक्त आ गया है कि असंगटित मजदूरों की स्थिति में सुधार के लिए बड़ा आंदोलन किया जाए. खीरू महतो ने कहा कि राज्य सरकार हो या केंद्र की सरकार, मजदूरों की मजदूरी को एकसमान बनाने में किसी की कोई दिलचस्पी नहीं है. मनमाने तरीके से न्यूनतम मजदूरी तय कर दी जाती है. जब मजदूरी तय की जाती है तो कोई मजदूर प्रतिनिधि नहीं होता. जिसके जो मन में आता है, तय कर देता है. खीरू महतो ने कहा कि अब मजदूरों को जोड़ने की जरूरत है. मजदूरों का पैसा सरकारों के पास होता है लेकिन ये जानकारी के अभाव में उस पैसे को निकाल नहीं पाते. मजदूरों को शिक्षित करने की जरूरत है. जो स्थिति बन रही है, जिस तरीके से मजदूरों का शोषण हो रहा है, उससे तो यही प्रतीत होता है कि आने वाले वक्त में खोजने से भी मजदूर नहीं मिलेंगे. उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों का आइडेंटिटी कार्ड जारी होना चाहिए, ताकि उनकी पहचान हो सके. सरयू राय को देख कर लगता है कि हमारे बीच नीतीश कुमार ही बैठे हुए हैं. इसके पूर्व जनता दल (यूनाइटेड) के समस्त प्रकल्पों के जिम्मेदारों का एक-एक कर सम्मान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जदयू के पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, विश्राम प्रसाद, कौशल सिंह, अंजलि सिंह, राणा प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, राजकुमार सिंह, विनीत सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, अजय कुमार, बीरेंद्र पासवान, श्रवण कुमार, संजय ठाकुर, हरेराम सिंह, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, अशोक सिंह, दुर्गाराव, मृत्युंजय सिंह, विकास साहनी, असीम पाठक, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, आकाश शाह, विजय सिंह, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, अजीत कुमार, विकास रजक, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, अर्जुन यादव, गौतम धर, शंकर कर्मकार, बबलू कुमार, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, सूरज साव, नवीन गिरि, शुभम सोनी, शमशाद खान, विवेक पांडेय, पप्पू सिंह, संतोष भगत, भरत पांडेय, राजेश कुमार, निखार सबलोक, प्रलय दास, जीतू सिंह, रवि ठाकुर, विजय सिंह, अर्जुन यादव, सुलोचना देवी, सोनी सिंह, सविता, किरण, राजन राजपूत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा
खबर

jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा

October 15, 2026
Jamshedpur excise dept action : दुर्गा पूजा को लेकर कई स्थानों पर उत्पाद विभाग का छापा, 140 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur excise dept action : दुर्गा पूजा को लेकर कई स्थानों पर उत्पाद विभाग का छापा, 140 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

October 15, 2026
jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा कमेटी का भव्य पूजा पंडाल बनकर तैयार, टाटा स्टील के वीपी सीएस डीबी सुंदर रामम करेंगे उदघाटन
खबर

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा कमेटी का भव्य पूजा पंडाल बनकर तैयार, टाटा स्टील के वीपी सीएस डीबी सुंदर रामम करेंगे उदघाटन

October 15, 2026
Next Post

Chattisgadh samaj : छत्तीसगढ़ी समाज ने गुड्डा-गुड़िया की शादी की, पुरानी परंपरा निभाई

Jamshedpur AITUC : जमशेदपुर में मजदूर दिवस पर एटक ने निकाला भव्य बाइक रैली और जनसभा, मजदूर एकता पर दिया गया बल

Jharkhand jdu on majdoor diwas : मजदूर दिवस पर झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मजदूरों के हालात पर जताई चिंता, मजदूर हक को लेकर लड़ेगी पार्टी लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News