जमशेदपुर : 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एटक ने जमशेदपुर के राहरगोड़ा कार्यालय से एक भव्य बाइक रैली निकाली. इस रैली में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. जिन्होंने परसुडीह से हलूदबनी चौक मे सिद्धू कानू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए यह रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए साकची शहीद स्थल पर पहुंची, जहां यह एक जनसभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए एटक नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं. इससे मजदूरों की सुरक्षा,स्थायित्व और अधिकारों पर संकट है. उन्होंने इन कानूनों को वापस लेने और मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया. इस रैली में समाजसेवी भरत सिंह जेएलकेएम पार्टी के जिला महामंत्री गणपति करवा , निमाई हेंब्रम, पूर्व मुखिया खत्री सिरका आदि कई गणमान्य लोग शामिल हुए.




