रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : बंदगांव प्रखंड के कराइकेला एवं नकटी में करोडों रुपये की लागत से बनने जा रही सड़क, गार्डवाल एवं पुलिया का रविवार को विधिवत शिलान्यास हुआ. चक्रधरपुर विधायक ने विधिवत शिलान्यास किया. विधायक ने बंदगांव प्रखंड के नकटी में सड़क एवं कराइकेला पंचायत के आहर बांध में गार्डवाल एवं पुलिया का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. तीनों कार्य, सड़क, गार्डवाल एवं पुलिया डीएमएफटी फंड के द्वारा कराया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास तीव्र गति से किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में बंदगांव प्रखंड में और कई योजनाओं का शिलान्यास होगा. अब भी कई सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. मौके पर जिप सदस्य बसंती पुर्ती, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, प्रमुख पीटर घनश्याम तियू, रंजीत मंडल सुनील लागुरी, अरूप चटर्जी, शिव शंकर महतो, बाबूराम बानरा, दुम्भी सुरीन, साधू बोदरा, दुलाल सेन, पहलवान महतो, महेश साहू समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.











