जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के आस्था का केंद्र भालुबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर,(जंबू अखाड़ा) समिति द्वारा संरक्षक बंटी सिंह की अध्यक्षता में बैठक करके निर्णय लिया गया कि आगामी 12 दिसंबर को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस पुनीत अवसर पर 5 जोड़ों का विवाह हिन्दू धर्म के पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न होगा. समिति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह गरिमापूर्ण ढंग से कर सकें. इच्छुक वर-वधू पक्षों से अनुरोध है कि वे 20 नवंबर तक जंबू अखाड़ा कार्यालय में आधार व जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी एवं स्वास्थ्य जांच प्रमाण (सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल एवं एचआइवी) जमा करके निशुल्क पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अवश्य कराएं. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन में वर एवं वधू पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 एवं 2025 में भी जंबू अखाड़ा समिति द्वारा भव्य और सफल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, दोनो आयोजनों में 5 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की थी. समिति ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम को और अधिक भव्यता एवं सामाजिक एकता के प्रतीक रूप में संपन्न करने की तैयारियाँ जारी हैं। इस आयोजन में मेहंदी के रस्म का आयोजन भी होगा एवं सभी वर का एक साथ बारात निकाली जाएगी. इस बैठक में जम्बू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, अध्यक्ष बृज किशोर, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी रोहित सिंह, प्रहलाद लोहरा, रितिका श्रीवास्तव, आरती मुखी, विवेक सिंह, अभिजीत घोष, रवि विश्वनाथ, वीरेंद्र चौबे, सुमित सिंह, अविनाश राय, अशोक दास, राहुल बेसरा, दिनेश राव, गौतम रॉय, अभिजीत मित्रा आदि उपस्थित रहे.














