जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन द्वारा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनाई गयी. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य थी. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत भाषण, नृत्य नाटक तथा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा टैगोर के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणो को प्रस्तुत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ भाव्या भूषण ने अल्पना भट्टाचार्य को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. अल्पना भट्टाचार्य ने रविंद्रनाथ टैगोर के जीवन एवं शैक्षिक दर्शन पर प्रकाश डाला और कहा कि शैक्षिक संस्थानों को रवींद्रनाथ टैगोर जी के आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए, साथ ही पढ़ाई किसी बंद कमरे में नहीं बल्कि प्रकृति में करवाई जाए तो बच्चे काफी कुछ सीख पाने में सक्षम होंगे. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रकार के नृत्य, गान और नाटक प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक तथा बङी संख्या में बीएड और डीएलएड के विद्यार्थी उपस्थित थे.



