आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को बीएड तथा डीएलएड के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर तथा आस-पास के क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रतिनिधि तथा शिक्षक सम्मिलित हुए. महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर अपने ही महाविद्यालय के माध्यम से प्राप्त हुआ, जिसमें वे पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए. (नीचे भी पढे़ं)

महाविद्यालय प्रबंधन की सदस्या अनिता महतो ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय का यह प्रयास रहा है कि प्रशिक्षुओं को अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होते रहे और वे अपने कैरियर की एक अच्छी शुरूआत करें. (नीचे भी पढे़ं)

प्लेसमेंट सेल की प्रभारी सहायक प्राध्यापक लीना महंता ने कहा कि यह हमारे प्रशिक्षुओं के लिए अच्छा अवसर था जब वे ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित हुए, उन्हें रोजगार के साथ स्वयं के मूल्यांकन का एक अवसर मिला. प्लेसमेंट की प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण पूरा हुआ. पहले चरण मे विद्यार्थी शॉर्टलिस्ट किए गए और उन्हें अगले चरण के लिए विद्यालय बुलाया गया है. महाविद्यालय प्रबंधन ने इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन के लिए पूरी तैयारी की थी और विद्यार्थियों को अपने कौशल और योग्यता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया.











