जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में ब्रिटिश लाइब्रेरी का उदघाटन सोमवार को हुआ. महाविद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो ने विधिवत इस लाइब्रेरी का उदघाटन किया. महाविद्यालय की लाइब्रेरीरियन कुलविंदर कौर ने ब्रिटिश कॉउन्सिल डिजिटल लाइब्रेरी में पंजीयन की प्रक्रिया और इसके एक्सेस के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, लेखकों तथा अन्य लोगों के लिए यह लाइब्रेरी अत्यंत लाभदायक साबित होगा. (नीचे भी पढ़े)
महाविद्यालय का यह प्रयास अध्ययनशील लोगों को व्यापक मंच तथा अध्ययन सामग्री उपलब्ध करता है, जहां बहुविषयी साहित्य का भंडार आसानी से उपलब्ध हो जाता है. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने अपने वक्तव्य में कहा कि ब्रिटिश लाइब्रेरी के उदघाटन के साथ ही श्रीनाथ कॉलेज औफ एजुकेशन भारत के उन गिने-चुने संस्थाओं की सूची में शामिल हो गया है जो इस लाइब्रेरी के साथ जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ लिया. इस उदघाटन सत्र में अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन सिंह तथा कुलसचिव डॉ वाई मजूमदार उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रशिक्षु तूफान मंडल ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.








