जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी वन विभाग के वेसल सेक्शन के कर्मचारी संतोष कुमार मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर साथी कर्मचारियों ने बड़ी मदद की है. उनके विभाग के 15 कमेटी मेंबरों ने स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों की मदद से ढाई लाख रुपये का जुगाड़ किया है, जिसके माध्यम से उनको इलाज में मदद होगी. इसका पैसा संतोष कुमार मिश्रा को हैंडओवर किया गया. उनको मदद करने वालों में जेडीसी चेयरमैन सह कमेटी मेंबर अमरनाथ ठाकुर, कमेटी मेंबर डीकेएम राजू, एचके यादव, निरंजन प्रसाद, मंतोष महतो, बीजु पंडित, अशोक कुमार, अब्बू कुमार, बसंत बाग, संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, रोशन चंद्रवंशी शामिल है. उनका इलाज कोलकाता के रवींद्रनाथ टैगोर इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियेक साइंस अस्पताल में होगा. बताया जाता है कि संतोष कुमार मिश्रा काफी दिनों से बीमार थे और उनका किडनी खराब हो गयी थी. किडनी का इलाज में काफी खर्च हो रहा था. इसके बाद कर्मचारियों ने उनको यह मदद पहुंचायी है.



