• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 7, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

World red cross day – विश्व रेड क्रॉस डे पर रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित, 741 यूनिट रक्त संग्रहित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा गुरुवार को रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 741 रक्तदाताओं ने आज भीषण गर्मी के बीच रक्तदान किया और आने वाले समय के लिए रक्त के जरूरतमंदों के एक नया जीवनदान दिया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नानोती, जिला के डीडीसी अनिकेत सचान, रेड क्रॉस की उपाध्यक्ष व एसडीएम शताब्दी मजूमदार, जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव नलिनी राममूर्ति, शिविर के संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, यूसीआईएल के जीतेश कुमार, समाजसेविका पूरबी घोष, सारिका सिंह, रेड क्रॉस के पेट्रन शंकरलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के उद्घाटन सत्र में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के मानवसेवी कार्यों में टीम भावना नजर आती है. उन्होंने कहा कि जिस अच्छे तरीके से कार्य सम्पन्न किये जाते हैं, उसके पीछे आपसी सहयोग के साथ एक अच्छे टीम लीडर का नेतृत्व नजर आता है. उन्होंने कहा कि शायद ही इतने बड़े पैमाने में रक्तदान शिविर का आयोजन कही होता हो, यह जमशेदपुर और रेड क्रॉस की विशेषता है कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर उन्हें रक्तदान शिविर तक लाते हैं ताकि हर जरूरतमंद को समय पर रक्त प्राप्त हो सके. इस अवसर पर जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नानोती ने कहा कि टाटा समुह पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की नीव को मजबूत कर रहा है और यही उसकी ताकत है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होने कहा कि समाज के साथ चलना ही सही मायने में समग्र विकास है. उन्होने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के कार्य मानवता से जुड़े हैं और यह एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रान्ड है, जो कि इस क्षेत्र में कार्यों को बखूबी कर रहा है. जेसीएपीसीपीएल को खुशी है कि वो रेड क्रॉस के साथ मिलकर अनेकों सामाजिक कार्यों में सहभागी है. इस अवसर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के प्रति जिम्मेवारी अहसास कराते हुए एसडीएम शताब्दी मजुमदार ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना है कि हर रक्तदाता को रक्तदान के पश्चात जो जरूरी देखभाल है वह उन्हें प्राप्त हो ताकि वे भी औरों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करे और रक्तदान का यह माहौल उत्सव जैसा है, जहां इतने लोग आकर स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं. उन्होंने रेड क्रॉस की पूरी टीम को अपनी शुभकामना दी. कार्यक्रम में इस वर्ष 3 मार्च को 2900 से अधिक रक्तदान करने का कीर्तिमान स्थापित करने वाला टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह को अतिथियों ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस के सामाजिक कार्यों से इस वर्ष प्रभावित कृष्ण मुरारी गुप्ता ने जहां रेड क्रॉस की पेट्रन सदस्यता हासिल की, वहीं उन्होने अपनी पत्नी मालती गुप्ता के साथ रेड क्रॉस के रक्तदान महायज्ञ में रक्तदाताओं के साथ 54वीं विवाह वर्षगांठ को केक काटकर मनाया तथा कहा कि आज के आयोजन में रक्तदाताओं के उपहार को उनकी ओर से प्रायोजित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता के इस अंदाज की सभी ने प्रशंसा की. कृष्ण मुरारी गुप्ता के साथ उनके सहयोगी गणेश राव, उनके पुत्र प्रशान्त गुप्ता एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थें. उद्घाटन समारोह में अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम मानवता की सेवा का दूसरा नाम है. रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इससे अच्छा जेस्चर हम और दूसरा नहीं दिखा सकते. उन्होंने कहा कि इस वर्ष जो अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर जारी हुआ, उसी अनुरूप हम सभी ने मानवता के पक्ष में रक्तदान किया है. आज रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, आशुतोष पारीक, कौशिक राय, विशाल कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, देबजीत सरकार, राकेश मिश्र, बीएनपी गुप्ता, प्रभाकर सिंह सहित अनेकों गणमान्य ने उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की एवं रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

JMM spokesperson kunal sarangi met cm hemant soren-झामुमो प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, हवाई सेवा समेत कई विषयों पर की चर्चा
खबर

JMM spokesperson kunal sarangi met cm hemant soren-झामुमो प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, हवाई सेवा समेत कई विषयों पर की चर्चा

August 7, 2026
jharkhand vidhansabha-बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का मुद्दा सदन में उठाया, सुधार की मांग
खबर

jharkhand vidhansabha-बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का मुद्दा सदन में उठाया, सुधार की मांग

August 7, 2026
Jamshedpur rural har ghar tiranga abhiyan : जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित, बच्चों ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गान
खबर

Jamshedpur rural har ghar tiranga abhiyan : जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित, बच्चों ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गान

August 7, 2026
Next Post

India nutralised pak attacks : भारत ने पाकिस्तानी रडार सिस्टम को किया नष्ट, विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया भारत ने क्यों की कार्रवाई

Jamshedpur rural school adopts two students : मालती मार्डी सनशाइन एकेडमी ने दो बच्चों को लिया गोद, दोनों बच्चों को दी जाएगी निःशुल्क शिक्षा

Jamshedpur rural awareness rally : घाटशिला के हेंदलजुड़ी उमवि के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, स्कूल के बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए किया जागरूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News