रामगोपाल जेना, मझगांव:नौजवान क्रिकेट कमेटी मझगांव की ओर से 4ᵗʰ नॉकआउट एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था. जिसमें प्रथम और दूसरा सेमीफाइनल का मैच 6 ओवर का खेला गया और फाइनल मुकाबले मात्र चार-चार ओवर का खेला गया. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मझगांव फाइटर झारखंड और अरशन 11 चंपुआ ओड़िशा के बीच खेला गया. फाइनल में चम्पुआ की टीम मात्र 46 रन ही बना सके. जबाव में मझगांव फाइटर की टीम 30 रनों पर ही ढेर हो गयी. (नीचे भी पढ़े)

इसके साथ ही नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का अरशन 11 चंपुआ बना विजेता.टूर्नामेंट के फाइनल मे मुख्य अतिथि इरशाद अहमद उपस्थित थे. इरशाद ने कहा आज मुझे आमंत्रित सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और बहुत जल्द मझगांव मे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद विजेता -उपविजेता टीम को नगद राशि और ट्रॉफी इरशाद अहमद द्वारा वितरण किया गया. उन्होंने इसके लिए पूरी नौजवान क्रिकेट कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद करता हूं. इस तरह से छोटे खेलों पर आपने मुझे बुलाकर सम्मान दिया मैं सादा आपका आभारी हूं. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मोहम्मद मुनाजिर, राजू निसार, सद्दाम आलम और पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई.



