रांची : यहां श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को पुन्दाग स्थित मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में वहां रह रहे 57 निराश्रित मंदबुद्धि बच्चों एवं वहां रह कर उनकी सेवा करने वाले सेवादारों को भोजन कराया गया. स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में विश्वनाथ मोदी के सौजन्य से अन्नपूर्णा सेवा के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम में आश्रम के किचन में भोजन तैयार कराकर उन्हें खिलाया गया. अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 19 अप्रैल से 15 मई तक 27 दिनों में 4590 निराश्रितों एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में-सुशील ड्रोलिया, दीनबंधु कुमार, वैभव कुमार, कंचन देवी, महादेव शिव शंकर, दिलीप गुप्ता, सुषमा त्रिवेदी, निर्मल छावनिका, ललिता पोद्दार, अजय गोयनका, अमित कुमार, सुधा अग्रवाल, कृष्ण राजगढ़िया, ममता गोयल, सुरेश कुमार महतो, अशोक कुमार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, प्रशांत गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मीरा अडूकिया अभिषेक कुमार, ओमप्रकाश अडुकिया, डॉ सुभाष पोद्दार, वेंकट गाड़ोदिया,के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गई. सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया.



