जमशेदपुर : जमशेदपुर के कई कांडों में फरार चल रहे अपराधी गौरव नारायण और माशूक मनीष उर्फ मोनू सिंह को गिरफ्तार किये जाने की खबर है. बताया जाता है कि उनकी गिरफ्तारी देवघर से हुई है.बताया जाता है कि वे लोग देवघर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे कि रास्ते में ही उनकी गिरफ्तारी हो गयी. लेकिन अब तक पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, माशूक मनीष और गौरव नारायण फरारी के दौरान देवघर में ही रह रहे थे और जमशेदपुर आना जाना कर रहे थे. वे लोग कारोबारियों को भी धमका रहे थे. पुलिस ने फोन को ट्रेस किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस लेकर आ रही है. गौरव नारायण और माशुक मनीष की गिरफ्तारी से कई मामला सामने आने की उम्मीद है. दोनों के खिलाफ हत्या समेत कई मामले दर्ज है. उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर भी इश्तेहार चस्पा किया गया था.











