चाकुलिया: मंगलवार को चाकुलिया के केरूकोचा साप्ताहिक हाट में राजाबासा सूतान टांडी शिकार पर्व के लिए (गिरह,) निमंत्रण दिया गया. आगामी 26 एवं 27 मई को शिकार पर्व मनाया जायेगा. 26 मई को सुबह वन देवी देवताओं की पूजा पाठ की जायेगी. सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक ञिंदा सिंगराई आयोजित होगा. मंगलवार सुबह 11 वजे से दोंगेड़ एनेज के साथ विशेष आमंत्रित समाज सिंञ सिंगराई मंडली द्वारा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)
बारीपादा कुलापाटा सिंञ सिंगराई मंडली ओड़िशा, कुड़ी सिंञ सिंगराई मंडली,कियाकादाम पश्चिम बंगाल एवं सुनाराम बेसरा सिंञ सिंगराई मंडली ओड़िशा शामिल होंगे. इस मौके पर बामनडीह माझी बाबा राम चंद्र हांसदा,हरिनिया माझी बाबा फागुनाथ हांसदा,बुआंगडीह माझी बाबा फातु मांडी,डोमन मांडी, कान्हु राम हांसदा,माझो सोरेन,पुतु सबर,चांदुराम टुडु,राम हांसदा, परमेश्वर हांसदा, कुनाराम हेम्ब्रम, लोदो टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.











