जमशेदपुर: जमशेदपुर के हृदयस्थली साकची में बढ़ते अतिक्रमण, नशे के कारोबार और अपराध के खिलाफ सामाजिक संस्था जन सुविधा मंच के द्वारा गुरुवार को साकची थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मंच के सदस्यों ने थानेदार को हटाने की मांग की. सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब से नए थानेदार की प्रतिनियुक्ति हुई है इलाके में अपराध चरम पर पहुंच गया है. पूरे क्षेत्र में नशे के कारोबारियों ने पांव जमा लिए हैं. महिलाएं एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है. आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है जिस पर लगाम लगा पाने में थानेदार असफल साबित हो रहे हैं. मंच के सदस्यों ने जिले के वरीय पदाधिकारियों को चेतावनी दिया कि यदि थानेदार को नहीं हटाया गया तो जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो धरना- प्रदर्शन भी किया जाएगा. प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे ,अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश साहू, अविनाश मोहंती, मुकेश सिंह, कुमार अभिषेक, अमित सिंह, प्रवीण सिंह, मनी मोहंती, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, मोंटी अग्रवाल, बोलटू सरकार, बीनानंद सिरका, रुबी झा, मिनी सिंह, परमिला, कमला, सरस्वती, उमेश शाव, कंचन दत्ता , राहुल सुनानी, नवजोत सिंह, रितेश झा, सौरव कुमार , अभिषेक पांडे, द्वीपाल बिस्वास, सुशील पांडे, राहुल कुमार, मिथलेश शाह, दिलीप पासवान, प्रोबिर राणा, अमिश अग्रवाल, संतन सिंह, मुन्ना कुमार, आकाश, अंकेश भुइयां,निक्की पात्रों, गौरव साहू, धनराज गुप्ता,मिथलेश, सन्नी संघी, समेत हजारों की संख्या में सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं साकची थानेदार आनंद मिश्रा ने बताया कि सामाजिक संस्था के विरोध का दो कारण है, जिसमें पहला मामला काशीडीह का है. उन्होंने बताया कि लगातार सरस्वती पूजा में काशीडीह में मारपीट की घटना हो रही थी, जिसमें पहले समझौता करवाया गया. परंतु नहीं मानने पर मारपीट में शामिल दो गुटों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं दूसरा मामला मोदी टाइल्स के पारिवारिक विवाद का है, जिसमें पिता के साथ बेटे का दुर्व्यवहार प्रकास में आया, जिसे थाने बुलाकर कार्रवाई की गयी. इसी का खुनस निकालने के लिए सामाजिक संस्था द्वारा विरोध किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस का बैनर भी फाड़ा गया है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



