चाकुलिया: चाकुलिया नोडल लैंपस में विधायक समीर महंती ने गुरुवार को धान बीज वितरण का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि किसान लैंपस से धान का बीज लेकर बेहतर तरीके से खेती करें. लैंपस के सचिव अरुण राय ने बताया कि किसानों के लिए 550 क्विंटल एमयूटी 7029 धान का बीज लैंपस में आया है. बीज 20 रूपये प्रति किलो की दर से किसानों को दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
धान बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति को जमा करना अनिवार्य होगा और निबंधित किसान को ही धान बीज मिलेगा. इस मौके पर प्रखंड के प्रमुख धनंजय करूणामय, अक्षय मोहंती, रबिंद्र नाथ मिश्रा, सोमवारी सोरेन, मुखिया शिवचरण हांसदा, बलराम महतो,राम बास्के,गौतम दास, विशाल बारीक, मिथुन कर समेत अनेक किसान उपस्थित थे.



