गालूडीह: गालूडीह के बराज स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराया गया. गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन लेकर विद्यालय पहुंचे. मशीन लगाने के बाद विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के बारे में उपस्थित शिक्षिकाओं को समझाते हुए कहा कि यह सोलर सिस्टम सेनेटरी वेडिंग पैड मशीन है. मशीन की क्षमता 200 पैड है. (नीचे भी पढ़े)
इसके साथ स्मार्ट बर्न सेनेटरी नैपकिन विनाशक यानी भस्मक मशीन दी गयी है. यह मशीन स्कूल, कॉलेज इत्यादि जगहों पर अधिकतर लगाए जाते हैं ताकि छात्राओं में होने वाले परेशानियों को सही जगह एवं सही समय पर इस्तेमाल कर लाभ उठा सके. इस मशीन से छात्राएं बटन दबाकर आसानी से सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी कई सारे स्कूलों में यह वेंडिंग मशीन लगाने की योजना है. यहां डेमो के रूप में लगाया गया है. अगर सफल हुआ तो बहुत जल्द बाकी स्कूलों में भी लगाया जायेगा. इस मौके पर जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, सुनाराम सोरेन, काला सरकार, नीलकंठ महतो, वार्डन अंजनी कुमारी, काजल रानी दास, सुष्मिता कुमारी, आभा सिन्हा महापात्र, बासंती मुर्मू, लक्ष्मी मुंडा, मौसमी गिरी, शांति बारी, सम्पा पुष्टि, अर्चना कुमारी, श्रीति कुमारी उपस्थित थे.



