गालूडीह: झारखंड अधिविद्य परिषद के तत्वावधान में आकांक्षा-40 के तहत में आयोजित प्रथम परीक्षा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गालूडीह की छात्रा तनीषा शीट ने स्टेट लेवल में सफलता हासिल की है. इससे उनके स्वजनों व गांव में खुशी का माहौल है. तनीषा शीट एक साधारण परिवार से है. घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडूबा गांव निवासी पिता बापी शीट खपरा बेचते हैं.(नीचे भी पढ़े)
साथ में खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है. मां पुष्पा शीट गृहिणी है. मालूम हो कि कस्तूरबा विद्यालय गालूडीह से तनीषा शीट ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. मैट्रिक परीक्षा में कस्तूरबा से सेकेंड टॉपर रही. इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. मालूम हो कि प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को राज्य स्तरीय कोचिंग में दाखिला मिलता है. इसका संचालन बरियातू में होता है रहने और खाने की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जाती है.



