जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेफ्टी, ओएचएस, आइबीएमडी और पर्यावरण विभाग के जेडीसी की ओर से जमशेदपुर के बागुननगर स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच सेवा की गयी. इस दौरान बच्चों के साथ इन लोगों ने समय बिताया. बच्चों के विकास को लेकर शिक्षकों को भी यहां ट्रेनिंग दी गयी. इसके अलावा बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, पेन, खाने के सामान का वितरण किया गया. अब जेडीसी की टीम ने तय किया है कि इन बच्चों को ट्रेनिंग दी जायेगी और उनको स्किल बनाया जायेगा, जिसको बच्चे प्रदर्शित करेंगे. बच्चों को शिक्षा के साथ स्किल बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम रहा.



