जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मिलेनियम स्कॉलरशिप 2024 के चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है. इस स्कॉलरशिप के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 430 से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया गया है.ओपीआर ग्रेड कर्मचारियों के 80 बच्चों को प्रति वर्ष ₹75,000 की स्कॉलरशिप दी जायेगी. ऑफिसर ग्रेड के इंजीनियरिंग जनरल के लिए 41, पीजी जनरल के लिए 13, मेडिकल जनरल के लिए 10 और अन्य श्रेणी के लिए 3 विद्यार्थियों को 36,000 रुपये प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप दी जायेगी. वहीं, कर्मचारियों के बच्चों में इंजीनियरिंग जनरल के लिए 127, एससी/एसटी इंजीनियरिंग के लिए 4, पीजी जनरल के लिए 46, पीजी एससी/एसटी के लिए 2, डिप्लोमा जनरल के लिए 9, डिप्लोमा एससी/एसटी के लिए 1 और अन्य जनरल श्रेणी के लिए 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इसके अलावा पांच लड़कियों को इंजीनियरिंग स्कॉलरशिप, आठ को परीजी जनरल, दो को डिप्लोमा जनरल और एक को अन्य जनरल श्रेणी के तहत स्कॉलरशिप मिली है.



