जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उलीडीह क्षेत्र की विद्युत से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर जेबीवीएनएल के विद्युत महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मिला और ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की. जद (यू) नेताओं ने जीएम को बताया की जवाहरनगर रोड न 4 और 6 अंतर्गत विभिन्न इलाकों में पोल अधिष्ठापन सहित केबलिंग का कार्य लंबित है, पोस्टऑफिस रोड कृष्ण नगर में 200 केवी का ट्रांसफार्मर की आव्यशकता है, रिपीट कॉलोनी में विद्युत तार झूले हुए है. उनकी मरम्मत और अतिरिक्त पोल लगाने की आवश्यकता है, रामकृष्ण कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर लगे हुए एक माह से अधिक समय हो गया है किंतु ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन इलाके में जोड़ा नही गया है, महावीर कॉलोनी में 3 नए पोल की आवश्यकता है, कुंवर सिंह रोड केबलिंग के कार्य की आव्यशकता है, नया कुमारूम में 200 केवी का ट्रांसफार्मर और नए पोल की आवश्यकता है, समता नगर में चार पोल की आवश्यकता है, विकास विद्यालय मानगो के समीप 11,000 केवी हाई टेंशन तार में समस्या बताई गयी. (नीचे भी पढ़ें)
जद (यू) नेताओं ने जीएम से मांग की कि यथाशीघ्र उपरोक्त सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल करे. जीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में उनके द्वारा ठोस कदम उठाया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) जिला सचिव विनोद सिंह, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जितेंद्र प्रकाश सिंह, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे.











