रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम के कराईकेला थाना क्षेत्र के सारुगाड़ा गांव के पास पिकअप वाहन के ऊपर बिजली का तार गिरने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये है. वे सभी मजदूर पिकअप वैन में सवार होकर सारुगाडा गांव से जोमरो खेत में धान रोपनी करने जा रहे थे. तभी वाहन के ऊपर बिजली का तार गिर गया, जिससे कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी अनुसार 30 मजदूर धान रोपनी करने जा रहे थे. तभी सारुंगाड़ा के समीप छोटा हाथी वाहन के ऊपर बिजली का तार टूट कर गिर गया. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद विद्युत प्रभावित तार को काट दिया गया. वहीं आनन फानन में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में जस्टीन पूर्ति (35), बालेन पूर्ति (40), याकूब पूर्ति (26), सुलेमान तोपनो (40), जूलीयान पूर्ति (20), अभिराम टूटी समेत अन्य शामिल है. इसमें कई महिलाएं भी शामिल है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है.



