जमशेदपुर : टाटा स्टील के चीफ आरएंडडी एंड प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी विनय वसंत महाशाब्दे एक अगस्त से रिटायर होने वाले है. उनके काम को 17 जुलाई से कई भागों में बदलाव किया गया है. वहीं, टाटा ब्लूस्कोप के एमडी का भी तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह नये एमडी का पदस्थापन किया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से यह बदलाव किया गया है. 17 जुलाई से बदलाव किया गया है. इसके तहत चीफ आरएंडडी एंड प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी को दो भागों में विभक्त कर दिया गया है. चीफ आरएंडी और चीफ प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी को अलग अलग कर दिया गया है. टाटा ब्लूस्कोप के एमडी अनूप कुमार त्रिवेदी को चीफ प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी बनाया गया है. वे एक अगस्त से विनय वसंद महाशाब्दे के रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह लेंगे और वीपी टेक्नॉलॉजी आरएंडडी न्यू मैटेरियल बिजनेस व ग्रेफाईन को रिपोर्ट करेंगे. उनके अधीन चीफ टेक्नॉलॉजी व क्वालिटी एश्योरेंस फ्लैट प्रोडक्ट और लांग प्रोडक्ट, चीफ प्रोडक्ट एपलीकेशन ग्रुप, चीफ साइंटिफिक सर्विसेज काम करेंगे. (नीचे भी पढे़ं)
चीफ सीआरएम टाटा स्टील कलिंगानगर प्रवीण वी थांपी को टाटा ब्लूस्कोप का एमडी बनाया गया है. वे पुणे से कामकाज देखेंगे. बाद में अन्य पदों पर नियुक्ति की जायेगी. दूसरी ओर, नबीन चंद्र झा को टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड का डेपुटेशन को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है. हेड प्लानिंग व डिस्पैच मेटालिक्स डिवीजन के रुप में सरोज कुमार प्रधान को पदस्थापित किया गया है. उनको प्रोमोशन दिया गया है. मेटालिक्स डिवीजन के हेड ऑपरेशन ब्लास्ट फर्नेस के तौ पर अमित कुमार मजुमदार का पदस्थापन किया गया है. इससे पूर्व टाटा स्टील के आइएल 4 अधिकारी आदित्य कुमार स्वाइन को आइएल 3 में प्रमोट किया गया है. उन्हें हेड, मेन्टेनेंस, सीआरसी वेस्ट बनाया गया है. साथ ही केएस जगुमंत्री को भी आइएल 4 से आइएल 3 में प्रमोट किया गया है. वे हेड, क्यूए वायर्स बनाए गए है. आइएल 3 अधिकारी शिखर कौशिक को तीन साल के डेपुटेशन पर नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड भेजा गया है.



