जमशेदपुर: पुलिस मेडल फॉर गैलेट्री अवार्ड (मरणोपरांत) से सम्मानित जमशेदपुर के लाल अमर शहीद किशन दुबे की पुण्यतिथि पर उनके आवास पर परशुराम शक्ति सेना ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. सीमा सुरक्षा बल के जवान शहीद किशन दुबे 9 जुलाई 2015 को सीमा पर पकिस्तानी सेना के साथ गोलीबारी में शहीद हो गए थे. इस अवसर पर परशुराम शक्ति सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को शहीद किशन दुबे के आदर्शों पर चलना चाहिए और जाति धर्म से उपर उठकर प्रथम राष्ट्र की भावना पर अमल करना होगा. इस अवसर पर शहीद किशन दुबे की माता, उनके भाई एवं परशुराम शक्ति सेना के अभिषेक पाण्डेय, सौरभ पाठक, राजा ओझा, वेद प्रकाश तिवारी, मनबोध मिश्रा,कार्तिक झा, ओमकार झा एवं काफी सदस्य उपस्थित थे.



