जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. 18 कर्मचारियों को यहां विदाई दी गयी. इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजय सिंह, राजीव चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू और आमोद कुमार दुबे मौजूद थे. सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इस दौरान कर्मचारियों को फूल का बुके और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. उनके अनुभवों को भी साझा किया गया.



