जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के द्वारा बिल्डिंग प्लान को लेकर के बैठक का आयोजन किया गया. साथ ही एलटीपी ड्राफ्टमैन की पात्रता की जानकारी ली गई. बैठक में असिस्टेंट टाउन प्लानर कौशल जांगिड़ और अभिषेक गौरव उपस्थित रहे. बैठक में एलटीपी ड्राफ्ट मेन उपस्थित रहे. उप उपनगर आयुक्त द्वारा एलटीपी ड्राफ्टमैन के साथ बैठक कर उन्हें नियमानुसार बिल्डिंग प्लान में उनकी पात्रता के बारे में अवगत कराया गया. उपनगर आयुक्त ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम के तहत एवं झारखंड बिल्डिंग बिल्डिंग बायलॉज 2016 के तहत नक्शा अनुमोदन सुनिश्चित किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में उपस्थित एलटीपी ड्राफ्टमैन को दिए निर्देश का पालन करने को कहा गया. उनके द्वारा बताया गया कि नक्शा निर्माण एवं बिल्डिंग प्लान को लेकर भविष्य में किसी भी तरह की अनियमिता नहीं होनी चाहिए. अनियमिथा पाई जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई. उपनगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वैसे मकान मालिक जो अपना नक्शा का ड्राफ्टिंग तैयार कराते हैं उन्हें भी जागरुक करते हुए नियमानुसार बिल्डिंग का नक्शा बनवाने का अपील किया गया. नियम का अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.



