चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा हाईवे ढाबा के पीछे जलजमाव वाले पानी में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई मिली है. यह घटना मंगलवार सुबह के समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लोगों का कहना है कि जलजमाव की स्थिति के कारण ये संभावना बेहद कम है. मामला संदिग्ध नगर आ रहा है. शव कही से बहकर आई है. इस घटना को किसी बड़ी वारदात से भी जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.



