जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाली खाऊ गली में पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गोली मारने के मामले में फरार आरोपी बागबेड़ा निवासी आजाद गिरी ने जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आजाद गिरी इस मामले में फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा लगातार उसको गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही थी. पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को पहले गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किये गये लोगों में बागबेड़ा वायरलेस मैदान के रहने वाले बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला, कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास रहने वाले पवन कुमार और परसुडीह गफ्फार बस्ती निवासी मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
इन तीनों के अलावा इस कांड में आजाद गिरी भी था. उसको गिरफ्तार करने का दबाव बना तो उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसको जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना में घायल चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.



