जमशेदपुर: शहर की सामाजिक एवं धार्मिक दो संस्था क्रमशः श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 22 से 28 जुलाई तक बिष्टुपुर स्थित श्री श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर (श्री राम मंदिर के बगल में) में होने जा रहा हैं. जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं. (नीचे भी पढ़े)
वृन्दावन से कथावाचक भागवत भ्रमर आचार्य मयंक जी महाराज कथा का प्रसंग करने के लिए सोमवार को शहर पहुंच गये हैं. भागवत कथा रोजाना दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगा. प्रतिदिन सुबह 9 बजे पूजा होगी. पहले दिन मंगलवार 22 जुलाई को सुबह 09 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकलेगी, जो बिष्टुपुर मुख्य मार्ग से कथा स्थल वापस पहुंचकर समाप्त होगी. कलश शोभा यात्रा से पहले यजमानों द्धारा पुजा की जायेगी.आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का अनुरोध किया हैं.



