जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देश अनुसार प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम साकची स्थित एक होटल में हुआ. सावन महोत्सव की शुरुआत अतिथियों के अलावा संगठन के सभी महिलाओं को गोविंदपुर मंडल से नीता सिंह और सरोजनी सिंह द्वारा सभी महिलाओं को टीका लगाकर उन्हें स्वागत किया गया तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. मुख्य अतिथि रिंकू सिंह जानी-मानी बिजनेसमैन, अधिवक्ता दीपा सिंह, गोल्ड मेडलिस्ट पाममिस्ट मीता सिंह के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया. स्वागत गान टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, विभा सिंह, निशा सिंह द्वारा किया गया. उसके बाद 2021 से 2025 तक जो हमारी सावन क्वीन हुई थी उनके द्वारा रैंप वॉक नित्य प्रस्तुति की गई. (नीचे भी पढ़े)

वही सारी महिलाएं सजधजकर और हरी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंची थी. कार्यक्रम में थीम आधारित गीत संगीत रैंप वॉक का सामूहिक नृत्य देखने को मिला. इस मौके पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का पांचवा साल है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचकर सावन महोत्सव का आनंद लिया. अक्सर घरेलू काम में महिलाएं व्यस्त रहती है. ऐसे कार्यक्रम में होने से महिलाएं तनाव से मुक्त रहती है. इस सावन मिलन समारोह का उद्देश्य महिलाओं में आत्म सम्मान को जगाना है क्योंकि बहुत ऐसी बहनें हैं, जो घर से निकल नहीं पाती. घर के चाहरदिवारी को अपना दुनिया समझ लेती है लेकिन जब आप इस तरह के प्रोग्राम में आती हैं और अपने हुनर को निखारती हैं तो उनमें एक अलग आत्म सम्मान जागृत होता है. विश्वास आता है वह अपना एक पहचान बनती है. आगे भी हमारा समाज इस तरह का प्रोग्राम कर महिलाओं को जागरूकता बढ़ाने का काम करेगी. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बारिडीह मंडल से सिंपल सिंह और रितु सिंह द्वारा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन जगसलाई मंडल अध्यक्ष सोनी सिंह ने किया. के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष विभा सिंह, जिला कार्यकर्ता संगीता सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष किरण सिंह,पूनम सिंह, सिंपल सिंह रितु सिंह अंजली सिंह,डॉली सिंह मुन्नी सिंह रंभा सिंह सुधा सिंह प्रतिभा सिंह काजल सिंह सुषमा सिंह रितु सिंह शिल्पी तथा अन्य उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के दौरान सावन क्वीन बनी प्रतिभा सिंह, फर्स्ट रनर अप काजल सिंह, सेकंड रनर अप अंकित सिंह रही.



