चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल परिसर में राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सनातनी युवा मंच कमेटी का गठन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सनातनी युवा मंच द्वारा केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान परिसर में प्रथम वर्ष शारदोत्सव दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा. बैठक में कमेटी का विस्तार भी किया गया. बैठक में धूमधाम से पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मंच के सचिव साइमंस कुमार ने बताया कि भगवान शिव का आदि योगी के आकर का भव्य पंडाल का निर्माण होगा. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में सर्वसम्मति से सनातनी युवा मंच के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, सचिव साइमंस कुमार, सहसचिव विक्रम बारीक, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा सह कोषाध्यक्ष पिंटू साहा चुने गए. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजू मुर्मू, मुकेश सिंह, सुशांत चौधरी, विमलेंदु पाल, दुर्गा महतो, मनीष कुमार, धीरज सिंह, अंकित मिश्रा, देवनाथ दास, सुमित शर्मा, अशोक कुमार, रामकुमार सिंह बनाए गए. राम स्वरूप यादव, राजेश सिंह(पिंटू सिंह), माधव सिंह, आलोक लोधा, विशाल बारीक, परमानंद सिंह, राजू सिंह और देवानंद सिंह संरक्षक कमिटी मनोनीत किए गए. मौके पर राज कुमार सिंह, करण मंडल,मनोज महतो, विक्रम सिंह चौहान, सन्नी कुमार, पिंटू ठाकुर, राहुल सिंह, अंगद सिंह, ललित सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.











