नागदा (मध्यप्रदेश): सेल्फ एडवोकिटे फोरम इंडिया की ओर से मध्यप्रदेश के नागदा में आयोजित आठवें नेशनल सेमिनार में झारखंड की दो संस्थाओं दिव्यांग मार्ग दर्शन ट्रस्ट एवं भविष्य किरण के बच्चों ने भाग लेकर दिव्यांगजनों के अधिकारों पर जोरदार चर्चा की.सेमिनार में बच्चों को बताया गया कि वे भी समाज के बराबरी के नागरिक हैं और उन्हें किसी भी पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक राय देने और भाग लेने का अधिकार है. यह बताया गया कि अक्सर दिव्यांग बच्चों की राय नहीं ली जाती, जो एक सामाजिक भेदभाव का रूप है.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में स्वयं के लिए आवाज़ उठाने के अधिकार पर विस्तार से चर्चा की गई.इस अवसर पर मोहम्मद आज़ाद, अजय पासवान, किशोर कुमार, गोविंदा कुमार, शीतल सिक्का, स्नेहलता पटनायक, सुकांत पटनायक और राजकुमार सिंह, जिन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि दिव्यांग बच्चे समाज की मुख्यधारा में पूरी भागीदारी के हकदार हैं और उनके विचारों को सम्मान मिलना चाहिए.











