जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित मानगो छोटा पुल से गुरुवार दिन के करीब 1:00 के आसपास एक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि महिला विशेष सामुदायिक की थी. महिला ने अपना बुर्का और चप्पल पुल पर ही उतार दिया है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस ने युवती का नकाब व जूती बरामद कर ली है. इस संबंध में मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती मुस्लिम समुदाय से प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने युवती की तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों की मदद ली है.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही गोताखोरों की टीम भी नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है. नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाई हो रही है, बावजूद इसके पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं . मानगो थाना पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजी है और युवती की तस्वीर व बरामद सामानों की जानकारी साझा की है.अब तक कोई व्यक्ति युवती की पहचान के लिए सामने नहीं आया है. घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत मानगो थाना से संपर्क करें.



