जमशेदपुर : वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा हैजा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है. इसी क्रम में 25 जुलाई (शुक्रवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 पंचायतों में विशेष वित्तीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनका संचालन पंचायत के निकटतम स्थित बैंक की शाखाओं द्वारा किया जाएगा. शिविरों में प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएं, नए जनधन खातों का खोलना, निष्क्रिय जनधन खातों का पुनः केवाईसी (आरइ केवाईसी), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में पंजीकरण, खातों में नॉमिनी जोड़ने की सुविधा, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल लेन-देन संबंधी जागरूकता शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर जिन पंचायतों में आयोजित होंगे, वे चालुनिया, भटकुंडा, छोटा गोविंदपुर (पूर्व), बड़ाकंजिया, असना, अंगरपाड़ा, कुमीर, करनडीह (उत्तर), नूतनगढ़, घाघीडीह (पूर्व), हलुदबनी (दक्षिण), बालिजुरी, कुइलीसुता, देवघर, टांगराईन, बड़िया (दक्षिण), गोबरघुसी, पुरानापानी तथा हल्दिपोखर (पूर्व) शामिल है. अग्रणी जिला प्रबन्धक, पूर्वी सिंहभूम की ओर से आम नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने पंचायत भवन में आयोजित शिविर में भाग लेकर इन सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं.



