• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड के कैबिनेट बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी, 4 हजार से अधिक उर्दू शिक्षकों की होगी बहाली, मोहल्ला क्लिनिक का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के बदले मदर टेरेसा के नाम पर किया, देखे क्या क्या प्रस्ताव हुआ पारित, देखिये – video, सीएम ने क्या कहा, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इस दौरान मुसाबनी की डॉक्टर कुमारी रेखा और सदर अस्पताल बोकारो की डॉक्टर रीना कुमारी को बरखास्त करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही पुलिस कक्षपाल नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है. इसके अभ्यार्थियों को अब दोबारा शुल्क नहीं देना पड़ेगा. साथ ही उनके लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट भी दी गयी है. झारखंड में राज्य विश्व विद्यालय विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी गयी है. जिसके तहत अब राज्य के 10 सरकारी और तीन विशेषज्ञ विवि के लिए एक ही कानून होगा. राज्यपाल चांसलर होंगे और विभागीय मंत्री पूर्व कुलपति विवि में नियुक्ति के लिए विवि सेवा आयोग का गठन किया जाएगा. अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम अब मदर टेरेसा एडवांस्ड क्लिनिक होगा. कैबिनेट ने 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कर्मचारियों को काल्पनिक वेतनवृद्धि का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.अकाउंटेंट जनरल के प्रतिवेदन को मंजूरी दे दी गई है। विधानसभा के मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा. राज्य के प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे उर्दू शिक्षकों के पदों को बदला जाएगा और नए पद बनाए जाएंगे. इससे उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को नया रूप मिलेगा. झारखंड राज्य विधि विज्ञान केंद्र में नियुक्ति नियमावली को मंजूरी दी गई है.झारखंड में आयुष चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कैबिनेट ने आयुष स्वास्थ्य सेवा (संशोधन) नियमों को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा कई प्रस्ताव पर मुहर लगी. (नीचे भी पढ़ें)

कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :

★ उग्रवादी घटनाओं अथवा राष्ट्र की सीमा के रक्षार्थ कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त होने वाले राज्य निवासी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल कर्मियों के आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान एवं अनुकम्पा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान करने स्वीकृति दी गई.
★ भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का मार्च, 2023 को समाप्त हुए अवधि के लिए प्रतिवेदन, झारखण्ड सरकार, वर्ष 2025 की प्रतिवेदन संख्या-3 (निष्पादन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा-सिविल) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई.
★ 30 जून व 31 दिसम्बर को सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के सेवानिवृति लाभों की गणना हेतु नोशनल (काल्पनिक) वेतनवृद्धि मान्य करने के संबंध में निर्गत संकल्प संख्या- 781, दिनांक-16. 03.2024 को निरस्त करते हुए भारत सरकार के ऑफिस मेमोरंडम, दिनांक-20.05.2025 के आलोक में काल्पनिक वेतनवृद्धि मान्य करने की स्वीकृति दी गई.
★ “झारखण्ड वित्त (अंकेक्षण एवं लेखा) सेवा नियमावली-2025” की स्वीकृति दी गई.
★ डॉ कुमारी रेखा, चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुसाबनी, जमशेदपुर को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ डॉ रिना कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी (पैथोलॉजिस्ट), सदर अस्पताल, बोकारो को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ डाल्टनगंज न्यायमंडल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संशोधित धारा-14 (1) के प्रावधानों के अन्तर्गत दर्ज वादों के त्वरित विचारण हेतु विशेष न्यायालय के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली, 2025 गठन के उपरांत पुलिस के पूर्व से प्रकाशित विज्ञापन को रद्द करने, भवष्यि के नियुक्ति में पूर्व के आवेदकों को शुल्क भुगतान की छूट, सभी कोटि के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट एवं अन्य बिन्दुओं पर निर्णय लिए जाने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य योजना अन्तर्गत चालू योजना के तहत संचालित अटल मोहल्ला क्लीनिक की योजना का नाम परिवर्तित कर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने की स्वीकृति दी गई.
★ डॉ वीणा कुमारी एम, चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसमार, बोकारो को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू सहायक शिक्षकों के पूर्व से सृजित 3712 पदों का प्रत्यर्पण करते हुए प्रथम चरण में उर्दू के लिए इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 3287 पद तथा मध्य विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1052 पद कुल 4339 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.
★ ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार अन्तर्गत सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीमस एंड पॉलिसीज (क्रिस्प) संस्था के साथ झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 235 को नियम 245 के तहत शिथिल करते हुए स्वयं सहायता समूहों के क्षमतावर्द्धन एवं आजीविका संमवर्द्धन हेतु नॉन फाइनेंसियल एमओयू करने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य विधि विज्ञान निदेशालय एवं प्रयोगशाला अधीनस्थ चतुर्थ वर्गीय पद (विसरा कटर एवं प्रयोगशाला वाहक) की (भर्ती एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ राजकीय श्रावणी मेला-2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिनांक-10. 07.2025 से दिनांक-10.08.2025 तक 28 (अठाईस ) अस्थायी मेला ओपी एवं 19 (उन्नीस) अस्थायी यातायात ओपी के गठन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड माल और सेवाकर अधिनियम, 2017 के आलोक में जीएसटी प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता हेतु झारखण्ड भवन निर्माण संवेदक निबंधन नियमावली-2015 एवं भवन निर्माण विभाग के स्टैण्डर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ डब्ल्यू.पी. (सि.) सं.-132/2016 रजनीश कुमार पाण्डेय बनाम-भारत सरकार एवं अन्य में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 07.03.2025 को पारित्त अंतरिम न्यायादेश के आलोक में विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के निमित्त संविदा पर कार्यरत रिसोर्स पर्सन पर निर्णय हेतु संकल्प संख्या-643, दिनांक-13.05.2025 द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमिटी में संशोधन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों को न्यायालय द्वारा आहूत (सम्मन) के क्रम में साक्ष्य देने के लिए किए गए यात्रा पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निमित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य की नियुक्ति हेतु विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2025 की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य आयुष स्वास्थ्य सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली- 2024 का गठन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 की स्वीकृति दी गई.
★ केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं के लिए योजना के कार्यान्वयन अन्तर्गत लाभार्थियों को पूरक पोषाहार के रूप में प्रदाय माइक्रोनुट्रियंट फोर्टिफाइड एंड/ओर एनर्जी देंसे फ़ूड की आपूर्ति केन्द्र प्रायोजित पूरक पोषाहार कार्यक्रम के मफेड के निर्माणकर्त्ता सह आपूर्तिकर्त्ता एजेंसियों से प्राप्ति हेतु इन एजेंसियों का झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम-245 के तहत् नियम-235 को शिथिल करते हुए मनोनयन की स्वीकृति दी गयी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur biker dead in road accident : पारडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

Jamshedpur biker dead in road accident : पारडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 30, 2026
Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Next Post

jamshedpur rural- चाकुलिया में करंट की चपेट में आकर मवेशी की मौत

jamshedpur rural- चाकुलिया में शनि देव बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया

Jamshedpur mla in dhanbad : जमनिया चाल धंसान प्रकरण में जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने बोला हमला, मॉनसून सत्र में उठाएंगे सवाल, आरोप - यह दुर्घटना नहीं, लोगों को जमीन में गाड़ने का मामला प्रतीत होता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News