चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार के धर्मशाला रोड स्थित शनि मंदिर में गुरुवार को शनि देव बाबा का जन्मोत्सव सह मंदिर का वार्षिक पूजा अनुष्ठान धूमधाम से मनाया गया. सुबह 8:00 बजे शनि बाबा का स्नान और श्रृंगार हुआ. इसके बाद 10:00 बजे से पूजा अनुष्ठान हुआ.(नीचे भी पढ़े)
पुजारी प्रदीप ओझा ने पूजा संपन्न कराई.12:00 बजे नवग्रह हवन हुआ. पुजारी पंचानन पांडा ने हवन कराया. हवन के पश्चात दोपहर तीन बजे से महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर शंकर दास, साधन मल्लिक, सुब्रतो चक्रवर्ती, रबिंद्र नाथ सिंह,पंकज कुइला, झंटू पोलाई, बापी दास, मनोज अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे.



