गालूडीह : देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है. पर कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां आज भी विकास की किरण नहीं पहुंची है. ऐसा ही हाल उल्दा पंचायत के पायरागुड़ी तालाब से पुतड़ू गांव की ओर जाने वाली सड़क का हैं, जहां आज तक गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बनी है. गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इस गांव की दूरी प्रखंड कार्यालय से मात्र 15 किलोमीटर है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव के समय नेता आकर सड़क बनवाने का आश्वासन दे जाते हैं, लेकिन चुनावों के बाद कोई नेता गांव की ओर देखता तक नहीं है. आज तक प्रशासन ने गांव में सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. गांव में सड़क नहीं होने से लोगों को कहीं आने-जाने में भारी परेशानी होती है. हर साल बरसात में गांव से निकलना मुश्किल हो जाता है.



