गुड़ाबांदा : पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबांदा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा गांव निवासी वृद्ध अतुल बेरा (66) शुक्रवार की सुबह हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार एक हाथी गुरुवार की रात ओडिशा के रास्ते गुड़ाबांदा प्रखंड में दाखिल हुआ है. शुक्रवार की सुबह अतुल बेरा स्वर्ण रेखा नदी किनारे शौच के लिए गए थे तभी अचानक के जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोट आई है. ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें ओडिशा के बरिपदा ले गये है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बताया कि हाथी फिलहाल घटना के बाद नदी किनारे ही रुका हुआ है, जिससे आसपास के गांव में दशक का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग किया है कि वह हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की आगे क्षति ना हो. वहीं वन विभाग सूचना पाकर क्विक रिस्पांस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है, ताकि हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ा जा सके.



