जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर में बरसाती बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष और पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा के संयुक्त प्रयास से जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठाव कार्य शुरू हुआ. डॉ परितोष ने कहा कि इस अभियान के तहत सामुदायिक विकास मैदान, बंगाल स्वीट्स के सामने, हाट बाज़ार, मार्केट रोड, तीनतल्ला, जनता फ्लैट, एलआईजी, विवेक विद्यालय के समीप जगहों से कचरे को हटाने का प्रयास है. यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने सिंगल एवं डबल रूम हाउसिंग कॉलोनी के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरे का उठाव हो रहा है मगर जनता कचरे को खुले में फेक रहे है और 80 रुपया मासिक शुल्क नहीं देना चाहते है, जिससे इन जगहों पर भी गंदगी का अंबार है जिससे लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 1000 घरों में मात्र 400 घर शुल्क का भुगतान कर रहे है, जिससे आने वाले दिन में ये सुविधा बंद हो सकती है. सतवीर सिंह बग्गा ने स्वच्छता में जनता के सहयोग की अपील की है. इस अवसर पर दिनेश सिंह, विजय कुमार, सत्यजीत बनर्जी, निकेश सिंह, बिस्वजीत महतो, जितेंद्र सिंह का सहयोग रहा.



