रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के रोटरी क्लब चाईबासा ने अपने सत्र 2024-25 के लिए आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया. यह प्रतियोगिता रोटेरियन बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित की गयी थी. वहीं रोटेरी क्लब के सचिव रो हीना ठक्कर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि रोटरी के प्रमाण पत्र से उन्हें एक माध्यम मिलेगा, जिससे प्रोत्साहन प्रकार पाकर इस क्षेत्र में और आगे बढ़ सकेंगे. उन्होंने सफल प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों में रोटेरियन निरंजन साव, गुरमुख सिंह खोखर, रितेश मूंधड़ा, आईपीपी हर्ष मिश्रा, सौरभ प्रसाद, अमित पोद्दार और कन्हैया लाल अग्रवाल उपस्थित रहे.



