चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा मुफ्फसील थाना क्षेत्र के शारदा गांव में हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को देशी पिस्तौल, जिंदा गोली और दो स्मार्ट फोन के साथ गिरफ्तार किया है. चाईबासा के मुफ्फसील थाना प्रभारी चन्द्र शेखर ने शुक्रवारु को प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में गोईलकेरा निवासी बुधलाल अंगरिया (28) और टोकलो का बिरसा गागराई (25) को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों दहशत फैलाने के लिए गांव में हवाई फायरिंग किए थे. (नीचे भी पढ़ें)
सत्यापन के लिए मुफ्फसील थाना पुलिस शारदा गांव के पास एनएच 75 पर पहुंची तो दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया. वहीं उनके पास से लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया. दोनों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



