जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर हाट बाजार में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक विशेष कैंप लगाया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है. इस कैंप में नागरिकों को केवाईसी अपडेट, नया खाता खोलने तथा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जारी रहेगा. बैंक के प्रतिनिधि लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर तुरंत प्रोसेस पूरा कर रहे हैं. स्थानीय लोगों में इस कैंप को लेकर काफी उत्साह देखा गया. खासकर वृद्धजन और महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं. बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना और उन्हें सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना ही उद्देश्य है. यह कैंप आम जनता को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.



