जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी में गुरुवार की सुबह करीब 3:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार, एक बालू लदा ट्रक (हवा) जो कि गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा. घटना के बाद से ही बाराद्वारी मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक पूरी तरह से नाले में धंस गया है, जिससे रास्ता काफी संकरा हो गया है. सुबह के समय जब लोग अपने काम पर निकलते हैं, उस समय ट्रैफिक और भी ज्यादा बढ़ जाता है. वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है.



